• Wed. May 6th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम ने राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की

May 6, 2026

नई दिल्ली: वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम ने अपने भारत दौरे के दौरान बुधवार को नई दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बापू की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सिद्धांतों और विचारों को नमन किया।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श आज भी भारत-वियतनाम संबंधों को प्रेरित करते हैं।