• Sun. Mar 1st, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

सलमान के पिता सलीम खान वेंटिलेटर पर:आज हेल्थ बुलेटिन जारी होगा, परिवार के कई सदस्य अस्पताल पहुंचे

Feb 18, 2026

सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है। मंगलवार सुबह उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, सलीम खान को घबराहट और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। बाद में दिमाग में खून का थक्का जमने और ब्लीडिंग होने की बात कही गई।हालांकि, उनके अस्पताल में भर्ती होने की वजह सामने नहीं आई है। आज परिवार की अनुमति के बाद मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा। सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार को सलमान खान शूटिंग छोड़कर अस्पताल पहुंचे। वहीं, संजय दत्त और जावेद अख्तर भी अस्पताल पहुंचे।मंगलवार को अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा के साथ पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। वहीं, बुधवार सुबह उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर एंट्री करते हुए स्पॉट किया गया।सलीम खान 90 साल के हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। वे हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटरों में शुमार हैं।सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले। लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग नहीं, बल्कि राइटिंग असली ताकत है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और स्क्रिप्ट राइटर बन गए।

सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. वो ICU में हैं. हालांकि डॉक्टर्स का कहना है उनकी हालत स्थिर है. मंगलवार की सुबह सलीम खान को एडमिट किया गया था. खान परिवार में इस वक्त टेंशन का माहौल है. सलमान, अरबाज समेत पूरी फैमिली सलीम खान को लगातार विजिट कर रही है. फिल्मी सितारे भी उनकी तबीयत का हाल लेने पहुंच रहे हैं.