• Sun. Mar 1st, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

दिल्ली शराब घोटाला मामले में बरी होने के बाद भावुक होकर रो पड़े केजरीवाल, सिसोदिया ने लगाया गले

Feb 27, 2026

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाले में बरी हो गए हैं। आप नेता मनीष सिसोदिया को भी इस मामले में बरी कर दिया गया है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल भावुक होकर रो पड़े। इसके बाद मनीष सिसोदिया ने उन्हें गले लगा लिया। कोर्ट से बरी होने पर उन्होंने कहा कि केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है। मैंने केवल अपनी जिंदगी में ईमानदारी कमाई है। जितने भी आरोपी थे सबको बरी कर दिया। केजरीवाल ने कहा कि हम हमेशा कहते थे कि सत्य की जीत होती है। हमें भारतीय न्याय प्रणाली पर भरोसा है। मैं जज साहब का बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हमारे साथ न्याय किया। सत्य की जीत हुई। मैं हमेशा कहता था कि भगवान हमारे साथ है।