• Wed. Mar 11th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

क्रिस्टल डिसूजा का परफेक्ट वीकेंड एस्केप, दोस्तों के साथ पूल में लगाई डुबकी

Mar 11, 2026

मुंबई: टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा ने हाल ही में अपने दोस्तों के साथ लोनावाला में यादगार वीकेंड इंजॉय किया। इस दौरान उन्होंने दोस्तों के साथ बहुत मस्ती की। अभिनेत्री ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी खास झलक शेयर की। इस ट्रिप में क्रिस्टल की गर्ल गैंग के साथ अभिनेता रित्विक धनजानी भी नजर आए। वे सभी दोस्तों के साथ खूब एंजॉय करते दिखे। क्रिस्टल ने लिखा, “लोनावला में वीकेंड का मजा कुछ ऐसा था, पूल में जम्प्स, बोर्ड गेम्स, मूवी नाइट्स, बहुत सारा डांस। होटल की टीम को धन्यवाद, जिन्होंने इसे परफेक्ट बनाया।” क्रिस्टल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी की ऐसी मजेदार और रिलेटेबल झलकियां शेयर करती रहती हैं, जिससे उनके फैंस को उनसे और करीब महसूस होता है। वहीं, यह वीकेंड ट्रिप अभिनेत्री के व्यस्त शेड्यूल के बीच एक ब्रेक जैसा है, जिसमें अभिनेत्री ने सभी दोस्तों के साथ हंसी-मजाक और डांस किया।