• Thu. Mar 12th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बचे खिलाड़ी अपने-अपने देशों के लिए रवाना हुए: आईसीसी

Mar 12, 2026

दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों देशों के आखिरी ट्रैवल ग्रुप की सुरक्षित वापसी की पुष्टि की है। दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ी मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट की वजह से टी20 विश्व कप 2026 की समाप्ति के बाद भी भारत में फंसे हुए थे। आईसीसी ने कहा, “पिछले 24 घंटों में, दक्षिण अफ्रीका के बचे हुए 29 सदस्य और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य अपने-अपने देशों के लिए फ्लाइट से रवाना हो गए हैं, जिससे एक मुश्किल ऑपरेशन खत्म हो गया है। मिडिल ईस्ट में चल रही समस्या की वजह से खिलाड़ियों की वापसी में समस्या उत्पन्न हुई थी।” आईसीसी ने कहा, “हम क्रिकेट साउथ अफ्रीका, क्रिकेट वेस्टइंडीज और उनकी पूरी टीम को इस पूरी प्रक्रिया में उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद देते हैं। आईसीसी स्टाफ भी धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, स्टाफ और उनके परिवार की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की।”