• Fri. Mar 13th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

ईरान में फंसे भारतीयों के साथ सरकार, एस जयशंकर ने विदेश मंत्री अराघची से तीन बार की बात: विदेश मंत्रालय

Mar 12, 2026

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार अपने नागरिकों को बचाने का प्रयास लगातार कर रही है। इसी के तहत ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तीन बार बात की। ये जानकारी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

एमईए प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर की अपने ईरानी समकक्ष से पिछले कुछ दिनों में 3 बार बातचीत की है। आखिरी बातचीत में समुद्री जहाजों की सुरक्षा और भारत की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके अलावा अभी ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगी। रणधीर जायसवाल ने यह भी सलाह दी कि जो भारतीय नागरिक जमीन के रास्ते ईरान छोड़ना चाहते हैं, वे भारतीय दूतावास की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करें।