
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि चुनाव के नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे। इससे पहले भाजपा ने 144 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। आइए जानते हैं कि किसे कहां से मिला टिकट। भारतीय जनता पार्टी ने कूचबिहार उत्तर (अजा) से सुकुमार रॉय, सीतलकुची (अजा) से सावित्री बर्मन, दिनहाटा से अजय रॉय, तूफानगंज से मालती रावा रॉय, कुमारग्राम (अजजा) से मनोज कुमार ओरांव, कालचिनी (अजजा) से विशाल लामा, अलीपुरद्वार से परितोष दास, फालाकाटा (अजा) से दीपक बर्मन, डाबग्राम-फूलबाड़ी से शिखा चटर्जी, नागराकाटा (अजजा) से पूना भंगरा, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी (अजा) से आनंदमय बर्मन, सिलीगुड़ी से डॉ शंकर घोष, फांसीदेवा (अजजा) से दुर्गा मुर्मू, गोलपोखर से सरजीत बिस्वास, चाकुलिया से मनोज जैन, करणदिधी से एड. बिराज बिस्वास, कालियागंज (अजा) से उत्पल महाराज, रायगंज से कौशिक चौधरी, कुशमंडी (अजा) से तापस चंद्र रॉय, कुमारगंज से सुर्वेदु सरकार, बालुरघाट से बिद्युत रॉय, तपन (अजजा) से बुधराई टुडू, गंगारामपुर (अजा) से सत्येंद्र नाथ राय सहित और भी उम्मीदवारो को टिकट दिया है।
