• Thu. Mar 19th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

इंदौर के तिलक नगर पुलिस थाना क्षेत्र में लगी भीषण आग, छह लोगों की दर्दनाक मौत

Mar 18, 2026

इंदौर के तिलक नगर पुलिस थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आकर छह लोगों की जान चली गई है। आठ से 10 दमकलकर्मियों की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि आग लगने के सटीक कारण की अभी जांच की जा रही है, लेकिन संभवतः यह इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग प्वाइंट से शुरू हुई होगी। यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। छह लोगों की जान जा चुकी है, जबकि हमारी टीम अन्य लोगों को बचाने में सक्रिय रूप से लगी हुई है। पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने आईएएनएस से बताया कि सुबह करीब 4 बजे हमें तिलक नगर के पास बृजेश्वरी एन्क्लेव इलाके में आग लगने की सूचना मिली। हमारी बचाव टीमें अग्निशमन विभाग के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल गाड़ियों और पानी की बौछारों की मदद से हमने आग को एक-एक मंजिल करके बुझाया। उन्होंने बताया कि दुर्भाग्यवश छह लोगों की मौत हो गई है। हमारी टीमें अंदर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि एक इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी हुई थी। ऐसा लग रहा है कि यहीं से चिंगारी उठी और आग घर के अंदर पहुंच गई। पुलिस आयुक्त ने बताया कि टीम और हम लोगों के सामने दो-तीन धमाके हुए। बता दें कि आग की यह पहली घटना नहीं है, बीते दिनों में कई जगहों पर आग लगने की खबरें सामने आ चुकी हैं। बीते सोमवार को देवास में भी भीषण आग की खबर सामने आई थी। गनीमत थी कि आग की वजह के किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था। दमकलकर्मी अनुभव चंदेल ने बताया था कि 10 से 12 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी थीं। रविवार को दिल्ली के अंधेरिया मोड़ स्थिति नेचर बाजार में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई थी। आग की चपेट में आने से 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई थीं।