• Sat. May 2nd, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व को बताया ‘सेवा भाव’ की मिसाल

Mar 23, 2026

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित सरकार के प्रमुख रहने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उन्हें बधाई दी। चिराग पासवान ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल प्रधानमंत्री मोदी के लिए गर्व की बात है, बल्कि उन सभी समर्थकों के लिए भी है जो उन पर विश्वास रखते हैं। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के ऐसे नेता हैं जिन्हें देश सेवा करने का सबसे अधिक अवसर मिला है। उन्होंने सरकार का नेतृत्व करते हुए जनता की सेवा में सबसे ज्यादा समय बिताया है। मुझे उम्मीद है कि उन्हें भविष्य में भी इसी सेवा भाव के साथ लंबा कार्यकाल मिले।