• Sat. May 2nd, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

शहीद दिवस पर पीएम मोदी ने किया भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन, कहा- ‘सामूहिक स्मृति में हमेशा अंकित रहेगा बलिदान’

Mar 23, 2026

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘शहीद दिवस’ पर महान क्रांतिकारी अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए उनका बलिदान हमारी सामूहिक स्मृति में सदैव अंकित रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आज हम भारत माता के वीर सपूत भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धा के साथ नमन करते हैं राष्ट्र के लिए उनका बलिदान हमारी सामूहिक स्मृति में सदैव अंकित रहेगा। अल्पायु में ही, उन्होंने असाधारण साहस और भारत की स्वतंत्रता के प्रति अटूट निष्ठा का प्रदर्शन किया। औपनिवेशिक शासन की ताकत से तनिक भी विचलित हुए बिना, उन्होंने दृढ़ संकल्प के साथ बलिदान का मार्ग चुना और राष्ट्र को अपने प्राणों से भी ऊपर रखा।” उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “न्याय, देशभक्ति और निर्भीक प्रतिरोध के उनके आदर्श आज भी असंख्य भारतीयों के हृदय में प्रेरणा की ज्योति प्रज्वलित करते हैं।”