• Sat. May 2nd, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम सड़क हादसे पर जताया शोक, पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा

Mar 26, 2026

नई दिल्ली/अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना पर शोक जताया है। उन्होंने दुर्घटना के बाद पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की भी घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी। पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल व्यक्ति शीघ्र से शीघ्र स्वस्थ हों। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।