
नई दिल्ली: जगज्जननी आदिशक्ति मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की देशभर में पूजा अर्चना की जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां महागौरी को नमन किया है और प्रार्थना की कि उनकी दिव्य आभा हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्य लेकर आए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मां महागौरी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम। उनकी दिव्य आभा हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्य लेकर आए।” पीएम मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् भी शेयर किया, जिसमें लिखा, “श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः। महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥”
