• Wed. Apr 15th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

मध्य प्रदेश: सीहोर में शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग से 200 बीमार

Mar 26, 2026

सीहोर: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के करीबी जिले सीहोर में शादी समारोह में खाना खाने से लगभग 200 लोग बीमार हो गए। इन्हें पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई। इनमें से 50 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार, इच्छावर तहसील के बबड़िया नोआबाद गांव में बुधवार की रात को शादी समारोह चल रहा था।

दूसरी ओर खाद्य विभाग द्वारा खाने के नमूने लिए जा रहे हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि भोजन बुधवार को ही बना था फिर इसके खाने से लोग बीमार क्यों हुए यह जांच का विषय है। शादी समारोह में खाना खाने से लोगों के बीमार होने की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अमला हरकत में आया और चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य कर्मचारियों ने उपचार में तत्परता दिखाई। जो लोग बीमार हुए हैं उनमें अधिकांश बुजुर्ग बताए जा रहे हैं। अस्पताल भेजे गए अधिकांश लोगों की छुट्टी भी हो गई है।