
नई दिल्ली: आदिशक्ति जगत जननी मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की देशभर में पूजा-अर्चना की जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मां सिद्धिदात्री को नमन किया है। उन्होंने प्रार्थना की कि देवी मां से कामना है कि वे अपने सभी उपासकों को लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ‘संस्कृत सुभाषितम्’ शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मां सिद्धिदात्री को नमन। देवी मां से कामना है कि वे अपने सभी उपासकों को लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद दें।” उन्होंने ‘संस्कृत सुभाषितम्’ में लिखा, “सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि। सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥” सुभाषितम्’ का अर्थ है, “सिद्धों, गंधों, यक्षों, असुरों और देवताओं द्वारा भी सदा पूजित होने वाली, सिद्धियां प्रदान करने वाली, माता सिद्धिदात्री हमारा सदा कल्याण करें।”
