• Fri. May 1st, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

हेमा मालिनी ने उठाया बंगाल में सांस्कृतिक फासीवाद का मुद्दा, लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

Apr 1, 2026

नई दिल्ली: भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में सांस्कृतिक फासीवाद पर चिंता जताई। उनका कहना है कि यह स्थिति सुरक्षा जोखिम पैदा करती है और आजीविका पर नकारात्मक प्रभाव भी डालती है। इसको लेकर उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र भी लिखा है।

हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने अपने पत्र में पश्चिम बंगाल में कलाकारों और सांस्कृतिक जगत से जुड़े लोगों के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि वहां का माहौल कलाकारों के लिए ठीक नहीं है और इसका असर उनके काम और रोजगार पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति सिर्फ सांस्कृतिक क्षेत्र तक सीमित नहीं है बल्कि यह एक तरह से सुरक्षा का मुद्दा भी बनती जा रही है। उनके मुताबिक, जब कलाकार खुलकर अपनी बात नहीं रख पाते या अपने काम को सामने नहीं ला पाते तो यह पूरे समाज के लिए चिंता की बात होती है। हालांकि, जब मीडिया ने उनसे इस पत्र के पीछे की वजह के बारे में पूछा, तो उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहा। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि यह उनका निजी अनुभव रहा है, जिसने उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया।