• Fri. May 1st, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

मुख्यमंत्री छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलती रहेगी जेड प्लस सुरक्षा, बिहार गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Apr 2, 2026

पटना: नीतीश कुमार के जल्द मुख्यमंत्री पद छोड़ने की चर्चाओं के बीच उनकी सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद भी जेड प्लेस सुरक्षा दी जाएगी। इस संबंध में बिहार गृह विभाग ने आदेश जारी किया है। बिहार के गृह विभाग ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को एक पत्र लिखा है। इस देश में नीतीश कुमार की सुरक्षा के अलावा उनके राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का जिक्र है। आदेश में कहा गया है, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘बिहार स्पेशल सिक्यूरिटी एक्ट-2000’ के तहत सुरक्षा अनुमान्य है। नीतीश कुमार वर्तमान में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं और निकट भविष्य में बिहार विधान परिषद की सदस्यता और मुख्यमंत्री के पद से त्याग पत्र देकर राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।” इसमें आगे लिखा, “उक्त आलोक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा की समीक्षा के उपरांत ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया जाता है।” पुलिस महानिदेशक को लिखे पत्र में कहा गया कि इन्हें (नीतीश कुमार) राज्य सरकार के उपर्युक्त निर्णय के आलोक में सुरक्षा प्रदान करने की जाए।