
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में लगी हुई है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो शो बाजी और रील बनाने के चक्कर में चलती बाईक पर ऐसे करतब दिखा रहे हैं जो न केवल उनकी जान के लिए जोखिम बन सकता है, बल्कि दूसरे लोगों को भी खतरे में डाल सकता है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ बाइक सवार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। पुलिस ने इस वीडियो को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई शुरू की। वीडियो में दिखाई गए वाहन और बाइक सवारों की पहचान कर ली गई। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान जारी किया गया।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर उनका रुख सख्त है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। आगे भी उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
