
नई दिल्ली: विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी की रक्षा करना सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक पवित्र संकल्प भी है, जिसे हमें पूरी ईमानदारी से निभाना चाहिए।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “पृथ्वी हमारी माता है और इसके संरक्षण में मानवता का कल्याण निहित है। इसकी रक्षा करना हम सबका केवल दायित्व नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा पवित्र संकल्प भी है। यस्यां वृक्षा वानस्पत्या ध्रुवास्तिष्ठन्ति विश्वहा। पृथिवीं धेनुं प्रदुहां न उदिच्छन्तु नमोऽस्तु पृथिव्यै॥”
