
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजरायल के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर वहां की सरकार और जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दोनों देशों की विशेष रणनीतिक साझेदारी को अहम बताया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जयशंकर ने अपने इजरायली समकक्ष के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “विदेश मंत्री गिदोन सार, इजरायल की सरकार और जनता को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। हम दोनों देश “विशेष रणनीतिक साझेदारी” को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
यह संदेश ऐसे समय में आया है, जब पश्चिम एशिया क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और कूटनीतिक संवाद की अहमियत और बढ़ गई है।
इजरायल का स्वतंत्रता दिवस हर साल देश की स्थापना की याद में मनाया जाता है, और इस अवसर पर दुनिया भर के देश उसके साथ अपने संबंधों को रेखांकित करते हैं। भारत का यह संदेश भी दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्तों और साझा रणनीतिक दृष्टिकोण को दर्शाता है।
