• Thu. Apr 30th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

यूपी के मऊ में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत

Apr 25, 2026

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कुसुम्हा बशारतपुर के पास गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर हुआ।   तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से भिड़ गई। घोसी के क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हमें देर रात सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद तत्काल पुलिस टीम मौके पर रवाना की गई। घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि एक वाहन डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में चला गया था और सामने से आ रहे वाहन से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई थी। दुर्घटना में कुल पांच लोगों की मौत हो गई है।