• Thu. Apr 30th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

ईरान के विदेश मंत्री अराघची पहुंचे रूस, द्विपक्षीय संबंधों के साथ होर्मुज संकट पर पुतिन के साथ करेंगे चर्चा

Apr 27, 2026

मॉस्को: ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची अपने विदेश दौरों के अंतिम चरण में रूस पहुंच चुके हैं। रूस में अराघची राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। रूस में अराघची द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा अमेरिका और इजरायल के साथ मौजूद हालात को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से समर्थन मांगेंगे।

जानकारी के मुताबिक, अराघची ने कहा कि रूस का उनका दौरा युद्ध के डेवलपमेंट की समीक्षा करने और पोजीशन को कोऑर्डिनेट करने का एक अहम मौका देगा।

उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद में उनका पहले का स्टॉप जरूरी था क्योंकि पाकिस्तान मध्यस्थता में शामिल है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत में कुछ प्रोग्रेस हुई लेकिन वशिंगटन की ज्यादा मांगों की वजह से अपने मकसद पूरे नहीं हो पाए।

रूस की सरकारी मीडिया ने बताया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोमवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मिलने की योजना बना रहे हैं। रूस और तेहरान पर पश्चिमी देशों के कड़े प्रतिबंध लगे हैं। ऐसे में हाल के सालों में रूस और ईरान के संबंध में काफी नजदीकियां देखने को मिली है।

रूस ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के हवाले से रूसी नेता के ईरान के विदेश मंत्री से मुलाकात करने की योजना की पुष्टि की है।