• Mon. May 4th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

असम चुनाव: मजबत विधानसभा से बीपीएफ के चरण बोरो जीते, जेएमएम उम्मीदवार को 55 हजार वोटों से हराया

May 4, 2026

गुवाहाटी: असम के मजबत विधानसभा क्षेत्र में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने एक बार फिर परचम लहराया है। पार्टी ने चरण बोरो उम्मीदवार को यहां से मैदान में उतारा, जिनका मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की उम्मीदवार प्रीति रेखा बारला के साथ था। इस कड़े मुकाबले में मजबत की जनता ने बीपीएफ उम्मीदवार को प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है।

चरण बोरो की यह लगातार चौथी बार जीत है। उन्होंने जेएमएम को 55,546 वोटों के अंतर से हराया है। चरण बोरो को कुल 84,718 वोट मिले, जबकि प्रीति रेखा बारला के खाते में 29,172 वोट पड़े। कांग्रेस उम्मीदवार नारायण अधिकारी 23,558 वोट हासिल करके तीसरे नंबर पर रहे।

मजबत विधानसभा सीट पर 9 अप्रैल को मतदान हुआ। इस बार जनता ने खुलकर वोट किया। नतीजन मजबत में 84.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1,86,341 है, जिनमें 92,790 पुरुष मतदाता और 93,550 महिला मतदाता शामिल हैं।

मजबत विधानसभा क्षेत्र में इस बार 5 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई। भाजपा की सहयोगी पार्टी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने चरण बोरो को उम्मीदवार बनाया, जबकि कांग्रेस के टिकट पर नारायण अधिकारी ने चुनाव लड़ा है। तीन अन्य दलों ने अपने उम्मीदवार उतारे।

चरण बोरो असम के परिवहन मंत्री हैं और इससे पहले वे लगातार तीन चुनाव जीत चुके हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यता स्नातकोत्तर है और उन्होंने राजनीति और व्यवसाय को अपना पेशा घोषित किया है। चुनावी हलफनामे के अनुसार, चरण बोरो की कुल संपत्ति 6.2 करोड़ रुपए है।

राकेश्वर ब्रह्मा ने 2011 में मजबत में बीपीएफ का खाता खोला। उन्होंने कांग्रेस के जीतू किसान को 1,626 वोटों के मामूली अंतर से हराया। 2016 में चरण बोरो ने बीपीएफ के लिए यह सीट बरकरार रखी। उन्होंने ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के तेहारू गौर को हराया। 2021 में चरण बोरो ने बीपीएफ को जीत की हैट्रिक बनाने में मदद की। उन्होंने 2011 के कांग्रेस उम्मीदवार जीतू किसान को 16,057 वोटों से हराया।

मजबत असम के उदलगुरी जिले में एक राजस्व सर्कल और मजबत विकास खंड का मुख्यालय है। यह एक सामान्य (अनारक्षित) विधानसभा क्षेत्र है और दरांग-उदलगुरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

1978 में स्थापित मजबत ने अब तक 10 विधानसभा चुनावों में हिस्सा लिया है। कांग्रेस ने सिल्वियस कोंडपान के साथ लगातार चार बार जीत हासिल की, जबकि बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट 2011 से लगातार तीन जीत हासिल करते हुए अजेय बना हुआ है।