
नई दिल्ली : बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये स्वभाविक है कि किसी राज्य के विस्तार के लिए एक टीम की आवश्यकता होती है। पहले सीएम और दो डिप्टी सीएम ने शपथ ली। अब पूरी टीम के साथ शपथ ली जाएगी। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से होगा और पीएम मोदी भी इसमें शामिल होंगे। वहीं उन्होंने निशांत कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल होने के सवाल पर कहा कि इसका फैसला नीतीश कुमार और उनकी पार्टी लेगी
