• Wed. Apr 15th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

यूपी : डॉक्टर अब एक समय पर कई अस्पतालों में नहीं कर सकेंगे प्रैक्टिस

May 17, 2025

लखनऊ: स्वास्थ्य विभाग ने एक नया डिजिटल पोर्टल विकसित किया है, जिसमें सभी निजी अस्पतालों को अपने डॉक्टरों और स्टाफ का स्थायी पंजीकरण कराना होगा। डॉक्टरों को अपने MCI (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) रजिस्ट्रेशन नंबर को पोर्टल से लिंक करना होगा।उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने नई सख्त गाइडलाइंस लागू कर दी हैं। अब राज्य में डॉक्टर एक ही समय पर एक से ज्यादा निजी अस्पतालों में सेवाएं नहीं दे सकेंगे। यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और फर्जी नियुक्तियों पर लगाम लगाने के लिए उठाया गया है।