• Fri. Mar 13th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

दिल्ली में ड्रेनों की सफाई के लिए आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल शुरू, जलभराव से मिलेगी राहत

Mar 13, 2026

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए ड्रेनों की सफाई का काम मिशन मोड में चल रहा है। शुक्रवार को बडुसराय पुल और पंखा रोड ड्रेन में नई पानी और जमीन दोनों पर चलने वाली खुदाई मशीन (लॉन्ग और शॉर्ट बूम) का इस्तेमाल शुरू किया गया। आधुनिक तकनीक से लैस ये मशीनें ड्रेनों और जलाशयों में जमा सिल्ट, कचरा और जलकुंभी को तेजी से हटाने में सक्षम हैं, जिससे सफाई का काम पहले से अधिक तेज और प्रभावी तरीके से हो सकेगा। इससे पानी का बहाव बेहतर बनेगा, ड्रेनों की सफाई तेज होगी और जलभराव की समस्या को कम करने में बड़ी मदद मिलेगी। आसपास के इलाकों को भी राहत मिलेगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में पंखा रोड ड्रेन पर डिसिल्टिंग के लिए मशीन का जलावतरण किया गया। इन आधुनिक मशीनों से पंखा रोड के नालों की सफाई का काम शीघ्र व बेहतर तरीके से हो सकेगा।