• Tue. Mar 17th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

दिल्ली की ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ योजना बनी महत्वपूर्ण पहल, 12 दिन में एक लाख कार्ड जारी

Mar 16, 2026

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार की महत्वपूर्ण योजना ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ महत्वपूर्ण पहल बन रही है। सिर्फ 12 दिन में एक लाख से अधिक ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ जारी किए गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। दिल्ली सीएमओ ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में शुरू हुई ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड योजना’ महिलाओं के सुरक्षित और सुलभ सफर की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बन रही है। दिल्ली सीएमओ ने आगे कहा कि सिर्फ 12 दिनों में 1 लाख से अधि कार्ड जारी होना महिलाओं के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। डीटीसी बसों में महिलाओं को सुविधा सफर के लिए दो हफ्ते पहले ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ का शुभारंभ किया गया। ये एक दिल्ली सरकार की पहल है, जो महिलाओं और ट्रांसजेंडर को डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त और असीमित यात्रा का लाभ देती है।