• Sat. Mar 14th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने लोक भवन में ली पद की शपथ

Mar 14, 2026

पटना: बिहार के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने शनिवार को लोक भवन में राज्यपाल पद की शपथ ली। बिहार के लोक भवन में आयोजित एक सादे समारोह में पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। 12 मार्च को ही नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे थे। शनिवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई गण्यमान्य लोग और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन जब पटना पहुंचे तो एयरपोर्ट पर नए राज्यपाल को राज्य सरकार की ओर से ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया। सैयद अता हसनैन भारतीय सेना में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और रणनीतिक नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। सेना में लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। सुरक्षा से जुड़े मामलों में उनकी विशेषज्ञता मानी जाती है। वे करीब 40 साल तक भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं।