• Sat. Mar 14th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास की नई पहल, बड़े गुण्डेम में सुरक्षा कैम्प स्थापित

Mar 14, 2026

बीजापुर के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के बड़े गुण्डेम में गुरुवार को नवीन सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैम्प की सफलतापूर्वक स्थापना की गई। जिले में माओवादियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए डीआरजी, जिला बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 12वीं वाहिनी “डी” समवाय की संयुक्त टीमों द्वारा कैम्प स्थापित किया गया है। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों एवं पहुंच कठिन रास्ते के बावजूद सुरक्षा बलों द्वारा अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प एवं उच्च मनोबल का परिचय देते हुए नवीन सुरक्षा कैम्पों की स्थापना सफलतापूर्वक की गई है। यह उपलब्धि न केवल सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे क्षेत्रीय विकास को भी नई गति प्राप्त होगी। भोपालपटनम् से फरसेगढ़ को जोड़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रगति है। आगामी समय में नेशनल पार्क क्षेत्र के सुदूर ग्रामों को सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे आवागमन एवं प्रशासनिक पहुंच में उल्लेखनीय सुधार होगा। नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना से स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पेयजल, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), मोबाइल नेटवर्क, सड़क एवं पुल-पुलिया जैसी मूलभूत सुविधाएं सुलभ होंगी। इससे माओवादियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में सहायता मिलेगी और क्षेत्र में स्थायी शांति व विश्वास का वातावरण निर्मित होगा।