• Sat. Mar 14th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनशिकायत निवारण शिविर का किया आयोजन

Mar 14, 2026

गुना के बजरंगगढ़ में एक जनशिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी, विधायक और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह ही इस बार भी सभी जनशिकायतों का एक साथ समाधान करने के लिए यह प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रशासन और सभी संबंधित अधिकारी हर व्यक्ति के आवेदन का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि साल में एक बार विधानसभा में मैं ये कार्यक्रम आयोजित करता हूं। पिछले वर्ष फरवरी, मार्च और अप्रैल के महीने में हमने कार्यक्रम आयोजित किया था। इस वर्ष मार्च, अप्रैल और मई के महीने में कार्यक्रम आयोजित कर रहा हूं। इस दौरे में गुना और बमोरी के लोगों के समस्या का समाधान किया जा रहा है। अगले दौरे में अशोकनगर के तीनों विधानसभा के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मई के दौरे में शिवपुरी के तीनों विधानसभा के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण शिविर में कुल 710 आवेदन हमारे समक्ष रखे गए, जिसमें से 150 आवेदनों की सुनवाई की गई। 150 में से 99 का इसी वक्त समाधान किया गया।