• Wed. Mar 18th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

बंगाल में चुनाव आयोग का एक्शन: डीजीपी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर को हटाया, सिद्ध नाथ गुप्ता को पुलिस की कमान

Mar 16, 2026

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद भारतीय निर्वाचन आयोग ने बड़ा फेरबदल किया है। आयोग ने पीयूष पांडे को हटाते हुए सिद्ध नाथ गुप्ता को पश्चिम बंगाल का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। इसके अलावा, सुप्रतिम सरकार की जगह अजय कुमार नंद को कोलकाता का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आश्वासन दिया था कि पश्चिम बंगाल में चुनाव हिंसा-मुक्त और शांतिपूर्ण होंगे। इसके अगले ही दिन पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, जिनमें पश्चिम बंगाल के डीजीपी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर भी शामिल हैं, की नियुक्ति और तबादला किया है। चुनाव आयोग ने सोमवार को कई शीर्ष अधिकारियों के तत्काल तबादले और नियुक्ति का आदेश जारी किया।

ईसीआई के अनुसार, इस बार पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दोनों चरणों के वोटों की गिनती 4 मई को होगी। चुनाव प्रक्रिया 6 मई तक पूरी हो जाएगी।