• Fri. May 1st, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

गुड फ्राइडे पर उपराष्ट्रपति ने दिया सद्भाव का संदेश, पीएम मोदी बोले, ‘यीशु मसीह के बलिदान की याद दिलाता है यह दिन’

Apr 3, 2026

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “गुड फ्राइडे हमें यीशु मसीह के बलिदान की याद दिलाता है। कामना है कि यह दिन सद्भाव, करुणा और क्षमा के मूल्यों को और मजबूत करे व भाईचारा और आशा हम सभी का मार्गदर्शन करें।” लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह को याद किया। उन्होंने लिखा, “गुड फ्राइडे के इस पवित्र दिन पर, हम ईसा मसीह के उस सर्वोच्च बलिदान को याद करते हैं, जिन्होंने मानवता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। कामना है कि यह दिन हमें दयालुता अपनाने, हमारे विश्वास को मजबूत करने और चारों ओर सद्भाव फैलाने के लिए प्रेरित करे।”

‘गुड फ्राइडे’ के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देशवासियों को संदेश देते हुए यीशु मसीह के बलिदान को याद किया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “गुड फ्राइडे के इस पवित्र अवसर पर, हम यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हैं और उनके प्रेम, करुणा और क्षमा के शाश्वत संदेश पर चिंतन करते हैं। उनका जीवन और उनकी शिक्षाएं हमें विनम्रता, निस्वार्थता और नेकी के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं। कामना है कि यह दिन सत्य को बनाए रखने, दयालुता फैलाने और समाज में सद्भाव बढ़ाने के हमारे संकल्प को और मजबूत करे।”