• Sat. Jun 6th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

डोनाल्ड ट्रंप का सख्त संदेश- और नहीं बढ़ाएंगे संघर्ष विराम

Apr 21, 2026

वाशिंगटन: ईरान और अमेरिका के बीच जारी गतिरोध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ युद्धविराम बुधवार शाम को खत्म हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ईरान उनकी डील को स्वीकार नहीं करता है तो संघर्ष विराम के लिए हुए समझौते को आगे बढ़ाने की संभावना बहुत कम है। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान में दूसरे चरण की वार्ता के लिए ईरान तैयार है। सूत्रों के अनुसार , अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस और शीर्ष अमेरिकी अधिकारी संभावित वार्ता के लिए मंगलवार को पाकिस्तान रवाना होने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि 7 अप्रैल को घोषित युद्धविराम अमेरिकी पूर्वी समय के अनुसार बुधवार शाम को समाप्त हो जाएगा और मैं जल्दबाजी में कोई बुरा सौदा नहीं करने वाला। हमारे पास बहुत समय है।

एक साक्षात्कार में ट्रंप ने यह भी कहा कि शांति समझौते को अंतिम रूप दिए जाने तक होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहेगा। उन्होंने कहा, “ईरान चाहता है कि मैं इसे खोल दूं, लेकिन जब तक कोई समझौता नहीं हो जाता, मैं इसे नहीं खोलूंगा।”