
रोहित शेट्टी के घर पर हालिया फायरिंग की घटना के बाद बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को भी धमकी भरा मैसेज मिलने की खबर सामने आई है. सूत्रों के अनुसार रणवीर सिंह को व्हाट्सऐप वॉइस नोट के जरिए धमकी दी गई और उसमें करोड़ों रुपये की मांग की गई है. बताया जा रहा है कि धमकी भरा संदेश मिलने के बाद मामले की जानकारी तुरंत मुंबई पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस ने एक्टर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है और एहतियाती इंतजाम किए गए हैं. धमकी देने वाले ने यह भी बताया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है.
बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की वारदात के बाद फिल्म इंडस्ट्री में दहशत का माहौल है. ताजा जानकारी के अनुसार धमकी का दायरा अब और बढ़ गया है. सूत्रों का दावा है कि रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉइस नोट मिलने के कुछ घंटे बाद ही सलमान खान के बेहद करीबी को भी धमकी दी गई है.
