• Sat. Apr 18th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

ईरान ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए एयरस्पेस आंशिक रूप से खोला

Apr 18, 2026

तेहरान: ईरान ने शनिवार को अपने पूर्वी हिस्से से गुजरने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए अपना एयरस्पेस थोड़ा खोल दिया है। देश की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बताया कि देश के एयरस्पेस का एक हिस्सा शनिवार, 18 अप्रैल को सुबह 7:00 (0330 जीएमटी ) बजे से फिर से खोल दिया गया है।

सिविल एविएशन की ओर से जारी किए गए एक बयान के आधार पर कहा कि यूएस-इजरायल के हमले के बाद ईरान के एयरस्पेस को बंद करने का फैसला लिया गया था। वर्तमान हालात में संबंधित अधिकारियों की ओर से जारी निर्देशानुसार, इस मामले की नेशनल सिविल-मिलिट्री कोऑर्डिनेशन कमेटी (सीएमसी) में सिक्योरिटी और सेफ्टी दोनों नजरिए से समीक्षा की गई।

बयान में आगे कहा गया, “इसके अनुसार, और नोटिस टू एयरमेन (एनओटीएएम) के आधार पर, देश के एयरस्पेस और कई एयरपोर्ट 18 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे से फिर से खोल दिए गए हैं। ईरान के एयरस्पेस के पूर्वी हिस्से का एयरस्पेस ईरानी आसमान से गुजरने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए खुला है।”

सिविल एविएशन अथॉरिटी ने यह भी कहा कि नागरिकों को यात्री सेवा सर्विस देने के लिए, सैन्य और नागरिक क्षेत्र की तकनीकी और संचालन संबंधी तैयारी के आधार पर, देश के एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन धीरे-धीरे फिर से शुरू किए जाएंगे।