• Sun. Mar 1st, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

तारिक रहमान ने बांग्लादेश के पीएम पद की ली शपथ, 25 मंत्रियों और 24 राज्य मंत्रियों को नई कैबिनेट में मिली जगह

Feb 17, 2026

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। बांग्लादेश को कई वर्षों के बाद पुरुष पीएम मिला है। तारिक रहमान की कैबिनेट में 25 मंत्रियों और 24 राज्य मंत्रियों को जगह मिली है। कैबिनेट में डॉ. खलीलुर रहमान को विदेश मंत्री, शमा ओबैद को विदेश राज्य मंत्री, अमीर खसरू महमूद को वित्त और योजना मंत्री, सलाउद्दीन अहमद को गृह मंत्री, अब्दुल अवल मिंटू को पर्यावरण और वानिकी मंत्री और खंडुकर अब्दुल मुक्तदिर को वाणिज्य मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। नेशनल पार्लियामेंट के साउथ प्लाजा में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने मंगलवार शाम करीब 4:15 बजे उन्हें शपथ दिलाई। बांग्लादेश की नई सरकार के कैबिनट में शामिल होने वाले 25 मंत्रियों की लिस्ट में मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, अमीर खसरू महमूद चौधरी, सलाहुद्दीन अहमद, इकबाल हसन महमूद टुकू, हाफिज उद्दीन अहमद बीर बिक्रम, अबू जफर एमडी जाहिद हुसैन, अब्दुल अवल मिंटू, काजी शाह मोफज्जल हुसैन कैकोबाद, मिजानुर रहमान मीनू, निताई रॉय चौधरी, खंडाकर अब्दुल मुक्तदिर, अरिफुल हक चौधरी, जहीर उद्दीन स्वपन, अफरोजा खानम रीटा, एमडी शाहिद उद्दीन चौधरी एनी, असदुल हबीब दुलु, एमडी असदुज्जमान, जकारिया ताहिर, दीपेन दीवान, एएनएम एहसानुल हक मिलन, सरदार एमडी सकावत हुसैन, फकीर महबूब अनम, शेख रोबिउल आलम, मोहम्मद अमीन उर रशीद, और खलीलुर रहमान का नाम शामिल हैं। राज्य मंत्री के तौर पर जिन 24 राज्य मंत्रियों को शामिल किया गया है, उनमें एम रशीदुज्जमां मिल्लत, अनिंद्य इस्लाम अमित, एमडी शरीफुल आलम, शमा ओबैद इस्लाम, सुल्तान सलाहुद्दीन टुकू, बैरिस्टर कैसर कमाल, फरहाद हुसैन आज़ाद, एमडी अमीनुल हक (टेक्नोक्रेट), मीर मोहम्मद हेलाल उद्दीन, हबीबुर रशीद, एमडी राजिब अहसन, एमडी अब्दुल बारी, मीर शाहे आलम, जोनायद अब्दुर रहीम साकी, जिन्हें जोनायद साकी के नाम से जाना जाता है, इशराक हुसैन, फरजाना शर्मिन, शेख फरीदुल इस्लाम, नूरुल हक नूर, यासर खान चौधरी, एम इकबाल हुसैन, एमए मुहिथ, अहमद सोहेल मंजूर, बॉबी हज्जाज और अली नवाज महमूद खैयाम का नाम है।