
वॉशिंगटन: होर्मुज संकट के बीच अमेरिका ने हाल ही में रूस से तेल खरीदने को लेकर छूट का ऐलान किया था। ताजा अपडेट में अमेरिका के वित्त विभाग (यूएस ट्रेजरी) ने इस छूट को और बढ़ा दिया है। अमेरिकी वित्त मंत्रालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान के अनुसार, पहले से जहाजों पर लदे प्रतिबंधित रूसी तेल की डिलीवरी और बिक्री के लिए मिली छूट की नई समयसीमा अब 16 मई तक कर दी गई है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कई देश बढ़ती एनर्जी लागत और सप्लाई में रुकावटों के असर से जूझ रहे हैं।
अमेरिका ने पहले 30-दिन की छूट दी थी, जिसकी डेडलाइन 11 अप्रैल को खत्म हो गई थी। शुक्रवार (लोकल टाइम) को रिन्यू किया गया लाइसेंस, ग्लोबल एनर्जी की कीमतों को स्थिर करने के सरकार के बड़े प्रयास का हिस्सा है।
