• Wed. Mar 4th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

खामेनेई के बेटे मोजतबा को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुना गया: रिपोर्ट

Mar 4, 2026

तेहरान: रिपोर्ट के मुताबिक, अयातुल्लाह अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुना है। ईरान इंटरनेशनल ने जानकार सूत्रों के हवाले से बताया, “एक्सपर्ट्स की असेंबली ने अली खामेनेई के बेटे मोजतबा को अगला सुप्रीम लीडर चुना है।” बताया जा रहा है कि 56 वर्षीय मोजतबा ख़ामेनेई अब देश के सबसे बड़े नेतृत्व पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह अली ख़ामेनेई के दूसरे सबसे बड़े बेटे हैं। कई सालों से विश्लेषकों और जानकारों के बीच उन्हें संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा था। हालांकि, उनका सर्वोच्च नेता बनना राजनीतिक रूप से संवेदनशील माना जा रहा है। इसकी वजह यह है कि कुछ ही दिन पहले अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में उनके पिता अली ख़ामेनेई की मौत हो गई थी। इन हमलों के बाद पूरे मध्य पूर्व में तनाव और टकराव बढ़ गया है। ईरान का इस्लामी गणराज्य हमेशा से खुद को वंशानुगत राजतंत्र के खिलाफ एक वैचारिक विकल्प के रूप में पेश करता रहा है। यानी ईरान की व्यवस्था में सत्ता परिवार के आधार पर आगे बढ़ाने का समर्थन नहीं किया जाता। ऐसे में अगर पिता के बाद बेटा सत्ता संभालता है, तो इससे व्यवस्था के सिद्धांतों पर सवाल उठ सकते हैं।