• Sat. Mar 14th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर कड़े इंतजाम, एसटीएफ और एलआईयू भी अलर्ट

Mar 14, 2026

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में पुलिस उपनिरीक्षक (दारोगा) और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए 14 और 15 मार्च को लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा के पहले दिन शनिवार सुबह से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की काफी भीड़ देखने को मिली। लखनऊ में भी इस परीक्षा को लेकर प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि शहर में कुल 54 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां दो दिनों तक परीक्षा आयोजित होगी। इन दोनों दिनों में चार पालियों में कुल करीब 88 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए प्रशासन की ओर से सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि भर्ती बोर्ड के तय प्रोटोकॉल के मुताबिक हर परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और इनविजिलेटर की तैनाती की गई है। इसके साथ ही हर परीक्षा कक्ष की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। इन कंट्रोल रूम के जरिए लगातार परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है।