• Fri. Mar 20th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

तमिलनाडु में सलेम के पास भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों समेत सात की मौत

Mar 20, 2026

तमिलनाडु में सलेम के पास उथमसोलपुरम में हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो बच्चों समेत सात लोगों की जान चली गई। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ईरोड से सलेम जा रही एक सरकारी बस कथित तौर पर चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और विपरीत लेन में चली गई। इसके बाद अनियंत्रित बस सूलाईमेडु के पास एक मिनी मालवाहक वाहन से टकरा गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से कुछ ने बाद में गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की कुल संख्या 7 हो गई। पांच वर्ष की निथिशका, 11 महीने की जीविका के अलावा मणिकंदन, इरुसयी, सेल्वराज, अमुथा और मुरुगन की हादसे में जान चली गई

हादसे की जानकारी होते ही सलेम की जिला कलेक्टर वृंदा देवी और पुलिस अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया और जांच की। दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच जारी है। दुर्घटना में शामिल सरकारी बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।