• Fri. Mar 20th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

तेलंगाना विधानसभा में 2026-27 के लिए 3.24 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश

Mar 20, 2026

हैदराबाद: तेलंगाना सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 3.24 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को विधानसभा में कांग्रेस सरकार का तीसरा पूर्ण बजट प्रस्तुत किया। वित्त मंत्री ने बताया कि इस बजट में कुल व्यय 3,24,234 करोड़ रुपए प्रस्तावित है। इसमें राजस्व व्यय 2,34,406 करोड़ रुपए और पूंजीगत व्यय 47,267 करोड़ रुपए रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य के संतुलित और तेज विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इससे पहले वर्ष 2025-26 के लिए 3.04 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया था।

वित्त मंत्री ने राज्य के भविष्य के लक्ष्यों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार 2034 तक 200 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था को बढ़ाकर 1 ट्रिलियन डॉलर और 2047 तक 3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों के लिए विशेष योजनाएं तैयार की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कई चुनौतियों और वित्तीय दबावों के बावजूद तेलंगाना तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। यह बजट किसानों के कल्याण, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के लिए रोजगार, कौशल आधारित शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, छात्रों के पोषण और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को प्राथमिकता देता है।