• Sun. Mar 22nd, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

बांग्लादेश में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की बस से टक्कर में 12 लोगों की मौत, 20 घायल

Mar 22, 2026

ढाका: बांग्लादेश में एक बड़ी दुर्घटना में रविवार सुबह कोमिला में पडुआ बाजार लेवल क्रॉसिंग पर एक मेल ट्रेन और बस की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। कोमिला सदर साउथ पुलिस स्टेशन के तहत ईपीजेड चौकी के सब-इंस्पेक्टर (एसआई) सैफुल इस्लाम ने बताया कि मरने वालों में सात पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। घटना रविवार सुबह करीब 2:45 बजे कुमिला सदर दक्षिण उपजिला के पडुआर बाजार लेवल क्रॉसिंग पर हुई। पुलिस और स्थानीय गवाहों के अनुसार, ट्रेन “मामून स्पेशल” (मामून परिवहन) बस को जंगल्या-कचुआ क्षेत्र में लगभग आधा किलोमीटर उत्तर तक घसीटती हुई ले गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के वक्त क्रॉसिंग पर कोई गेटमैन मौजूद नहीं था।