• Sun. Mar 22nd, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

विधानसभा चुनाव के लिए ईसीआई के सख्त निर्देश, हर मतदान केंद्र पर मिलेंगी बुनियादी सुविधाएं

Mar 22, 2026

नई दिल्ली: आगामी विधानसभा चुनावों और उपचुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ी पहल की है। रविवार को आयोग ने साफ निर्देश दिए हैं कि देशभर के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए आवश्यक न्यूनतम सुविधाएं और पूरी मदद सुनिश्चित की जाए, ताकि हर व्यक्ति बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सके।

15 मार्च को आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ-साथ 6 राज्यों में उपचुनावों का कार्यक्रम घोषित किया था। इसके बाद अब आयोग ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

निर्देशों के अनुसार, कुल 2,18,807 मतदान केंद्रों में से हर एक केंद्र पर मतदान के दिन बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें पीने का पानी, छायादार प्रतीक्षा क्षेत्र, साफ-सुथरे शौचालय, पर्याप्त रोशनी और दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं। इसके अलावा हर बूथ पर मानक मतदान कक्ष और स्पष्ट संकेतक भी लगाए जाएंगे।