• Sun. Mar 22nd, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

डिमोना और अराद में ईरान के हमले के बाद पीएम नेतन्याहू ने लिया स्थिति का जायजा, जरूरी मदद का दिया निर्देश

Mar 22, 2026

तेल अवीव: ईरान ने इजरायल के परमाणु ठिकाने पर बड़ा हमला किया है। ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में बड़ा मिसाइल अटैक किया है। 28 फरवरी से शुरू हुए इन हमलों में ईरान ने पहली बार इजरायल के परमाणु ठिकाने को निशाना बनाया। इस हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए, जिनमें से 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अराद के मेयर से बात की और स्थिति का जायजा लिया।

इजरायल के सरकारी प्रेस ऑफिस ने इसकी जानकारी दी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि पीएम नेतनयाहू ने कहा है, ‘हमारे भविष्य की लड़ाई में यह एक बहुत मुश्किल शाम रही है। थोड़ी देर पहले, मैंने अराद के मेयर याइर मयान से बात की और इजरायल के सभी नागरिकों की ओर से घायलों के ठीक होने के लिए हमारी प्रार्थनाएं उन तक पहुंचाने को कहा। मैंने अपने ऑफिस के डायरेक्टर जनरल को सभी सरकारी मंत्रालयों के साथ मिलकर पूरी जरूरी मदद देने का निर्देश दिया है।’

इजरायली पीएम ने कहा, “मैं अभी जमीन पर काम कर रहे इमरजेंसी और रेस्क्यू फोर्स को अपना समर्थन देता हूं, और मैं सभी से होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन करने की अपील करता हूं। हम सभी फ्रंट पर अपने दुश्मनों पर हमला करते रहने के लिए पक्के इरादे वाले हैं।”