• Sat. Apr 18th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

अबू धाबी में गिरा मिसाइल का मलबा, दो की मौत और तीन घायल

Mar 26, 2026

अबू धाबी: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में मिसाइल का मलबा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। गुरुवार को अबू धाबी मीडिया कार्यालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक्स पोस्ट में बताया कि एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक रोकने के बाद, स्वेइहान स्ट्रीट में मलबा गिरा। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए और कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। इसके साथ ही लोगों को सलाह दी गई कि वे केवल आधिकारिक सोर्स से ही जानकारी लें,अफवाहें फैलाने से बचें और अपडेट का इंतजार करें।