
मुंबई में स्थित सरकारी विधि महाविद्यालय देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित विधि शिक्षण संस्थानों में से एक है। यह संस्थान भारत में कानूनी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा, अनुभवी फैकल्टी और कई नामी वकीलों, न्यायाधीशों तथा विधि विशेषज्ञों को तैयार करने के लिए जाना जाता है।
इसी क्रम में छात्रा शिवांगी ने अपने पहले ही प्रयास में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए मुंबई के प्रतिष्ठित सरकारी विधि महाविद्यालय में प्रवेश प्राप्त किया है। उन्होंने महाराष्ट्र CET (LLB – 3 वर्षीय) प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.25 प्रतिशत अंक हासिल किए, जो उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन का परिणाम माना जा रहा है, शिवांगी की इस सफलता के बाद परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। बताया जा रहा है कि उन्होंने कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच यह उपलब्धि हासिल की है, जो यह दर्शाता है कि वे भविष्य में विधि क्षेत्र में एक मजबूत करियर की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
