• Thu. Jun 4th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने निजी वाहनों के प्रयोग में कमी लाना जरूरी- सीएम सैनी

May 27, 2026

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज एक अहम बैठक आयोजित की गई, इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पेट्रोल व डीजल की खपत को कम करने के लिए निजी वाहनों के प्रयोग में कमी लाना जरूरी है और यह तभी होगा जब अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी बसों की सुविधा पहुंचेगी। इसलिए परिवहन विभाग ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बढ़ी हुई आबादी तथा भविष्य में पैदा होने वाली मांग के अनुरूप पूरे प्रदेश का रूटमैप बनाए और रिवाइज रूट प्लान के अनुरूप ज्यादा से ज्यादा गांवों व शहरों को बस सुविधा से जोड़ा जाना चाहिए