
रथींद्र बोस को सर्वसम्मति से पश्चिम बंगाल विधानसभा का स्पीकर चुना गया है. उन्हें निर्विरोध स्पीकर निर्वाचित किया गया है. सदन के पहले ही दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई, जिसमें TMC और BJP के विधायक एक-दूसरे पर आरोप लगाते नजर आए. इस दौरान सीएम शुभेंदु अधिकारी ने सदन में मर्यादा बनाए रखने के लिए कहा.
पश्चिम बंगाल की नई विधानसभा के पहले दिन भारी हंगामे और नारेबाजी के बीच एक अहम निर्णय लिया गया. रथींद्र बोस को सर्वसम्मति से पश्चिम बंगाल विधानसभा का अध्यक्ष (स्पीकर) चुन लिया गया है. उनके नाम पर किसी भी दल ने आपत्ति नहीं जताई और उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया.
हंगामे के बीच शुभेंदु अधिकारी ने सदन की मर्यादा को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि ये विधानसभा राज्य के विकास में एक अहम भूमिका निभाएगी. हमें इस सदन के भीतर संसदीय लोकतंत्र की महान विरासत का पालन करना चाहिए और उसे हर हाल में बनाए रखना चाहिए.’
