• Sat. Apr 18th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

ब्लैक सी में रूस से तेल ला रहे तुर्की के जहाज पर हमला, क्रू मेंबर सुरक्षित

Mar 26, 2026

इस्तांबुल: काला सागर (ब्लैक सी) में तुर्की के क्रूड ऑयल टैंकर ‘अल्टुरा’ पर गुरुवार सुबह ड्रोन हमला हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन जहाज को नुकसान जरूर पहुंचा। तुर्की के परिवहन मंत्री अब्दुलकादिर उरालोग्लू के हवाले से इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस्तांबुल के बोस्फोरस जलडमरूमध्य के पास रूस से आ रहे तुर्की के टैंकर ‘अल्टुरा’ पर ड्रोन हमला हुआ, जिससे जहाज क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन चालक दल के सभी 27 तुर्की नागरिक सुरक्षित हैं। मंत्री ने कहा, “हमारा मानना ​​है कि इंजन रूम को खास तौर पर टारगेट किया गया था। हमला ड्रोन से नहीं, बल्कि पानी के लेवल पर एक अनमैन्ड सरफेस व्हीकल से किया गया था।”