• Fri. Jun 5th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

अमेलिया केर ने लगातार चौथी बार डेबी हॉकले मेडल जीता, जैकब डफी के नाम सर रिचर्ड हैडली मेडल

Mar 26, 2026

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड की महिला कप्तान अमेलिया केर ने लगातार चौथी बार डेबी हॉकले मेडल जीता, जबकि पुरुष टीम के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने सर रिचर्ड हैडली मेडल अपने नाम किया। अमेलिया ने अपनी टीम को लगातार तीसरी बार सुपर स्मैश का खिताब दिलाया। वह 70 की औसत से 354 रन बनाकर न्यूजीलैंड के टी20 रन चार्ट में टॉप पर रहीं। सर्वाधिक विकेट के मामले में वह दूसरे स्थान पर रहीं। उन्हें ‘महिला टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर’ भी चुना गया। 31 वर्षीय डफी के लिए टेस्ट क्रिकेट का यह दौर बेहद शानदार रहा, जिन्होंने 16 की औसत से 25 विकेट लिए। इस दौरान चार मुकाबलों में तीन बार पांच-विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है। वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी लंबी स्पेल ने उनकी जबरदस्त फिटनेस और सहनशक्ति को दिखाया। इसके अलावा, उन्हें ‘टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर’ और फर्स्ट-क्लास गेंदबाजी के लिए ‘विंसर कप’ से भी नवाजा गया।