• Fri. Apr 17th, 2026

MKN NEWS

NIRBHIK SACH KE SATH SACH KI BAAT

नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बने जेन-जी लीडर बालेन शाह, राष्ट्रपति कार्यालय में ली शपथ

Mar 27, 2026

काठमांडू: राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह उर्फ बालेन शाह को नेपाल का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। वे नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बने हैं। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें इस पद पर नियुक्त किया। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने शुक्रवार को काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के पूर्व मेयर शाह बालेन शाह को संविधान के आर्टिकल 76(1) के तहत इस पद पर नियुक्त किया। गुरुवार को आरएसपी ने शाह को अपनी पार्लियामेंट्री पार्टी का लीडर चुना, जिससे उनके देश के 47वें प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया।

बता दें, आरएसपी ने हाल के पार्लियामेंट्री चुनावों में लगभग दो-तिहाई बहुमत से बड़ी जीत हासिल की थी। बालेन शाह ने शुक्रवार दोपहर 12:34 बजे राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

वहीं, इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम बालेन शाह को बधाई दी।